बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं जिनकी पत्नियां उनसे उम्र में काफी छोटी हैं। कुछ अभिनेताओं और उनकी पत्नियों के बीच उम्र का अंतर 12 साल का है, तो कुछ के बीच 19 साल का। यहां तक कि एक अभिनेता ऐसा भी है जिसकी पत्नी उससे 30 साल छोटी है। आइए, उन 6 अभिनेताओं पर नज़र डालते हैं जो अपनी पत्नियों से उम्र में काफी बड़े हैं।
संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं। उन्होंने तीसरी शादी मान्यता दत्त से 2008 में की। मान्यता 47 साल की हैं, जबकि संजय दत्त 66 साल के हैं। दोनों के बीच 19 साल का अंतर है।
धर्मेंद्र ने 1980 में हेमा मालिनी से शादी की। हेमा 76 साल की हैं, जबकि धर्मेंद्र 89 साल के हैं। धर्मेंद्र, हेमा से 13 साल बड़े हैं।
सैफ अली खान, करीना कपूर खान से 10 साल बड़े हैं। सैफ 54 साल के हैं, जबकि करीना 44 साल की हैं। दोनों ने 2012 में शादी की थी।
रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख से 8 साल बड़े हैं। दोनों ने 2012 में शादी की थी। रितेश 46 साल के हैं, जबकि जेनेलिया 38 साल की हैं।
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से 10 साल बड़े हैं। रणबीर 42 साल के हैं, जबकि आलिया 32 साल की हैं। इस जोड़े ने अप्रैल 2022 में शादी की थी।
कबीर बेदी ने चार शादियां की हैं। उनकी चौथी शादी 2016 में परवीन दोसांझ से हुई, जब कबीर 70 साल के थे और परवीन 40 साल की। दोनों के बीच 30 साल का अंतर है।