बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद भी अनुष्का शर्मा की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। वह विराट कोहली और अपने बच्चों के साथ समय बिता रही हैं। अनुष्का खुद को आर्मी ऑफिसर की बेटी कहने में गर्व महसूस करती हैं, क्योंकि उनके पिता कर्नल थे।
यह कम ही लोग जानते हैं कि अनुष्का शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के साथ स्कूल में पढ़ाई की है। दोनों क्लासमेट और स्कूल फ्रेंड थीं।
अनुष्का और साक्षी ने असम के सेंट मेरी स्कूल में एक साथ पढ़ाई की। अनुष्का की पढ़ाई बेंगलुरु और मुंबई में हुई, जहां उन्होंने माउंट कार्मेल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन और इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
अनुष्का का सपना कभी एक्ट्रेस बनना नहीं था। वह पत्रकार या मॉडल बनना चाहती थीं। उन्होंने मॉडल के रूप में शुरुआत की और कई विज्ञापनों में काम किया। 2007 में, उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में रनवे डेब्यू किया और उसी साल बॉलीवुड में कदम रखा।
अनुष्का ने 2007 में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जिसमें शाहरुख खान उनके साथ थे। फिल्म सफल रही और उसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दीं।