हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र अपनी अदाकारी और फिल्मों के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कहानियों के लिए भी जाने जाते हैं। आज हम आपके लिए धर्मेंद्र से जुड़ा एक रोचक किस्सा लेकर आए हैं, जो उन्होंने खुद अपने जन्मदिन के अवसर पर साझा किया था। यह किस्सा तब का है जब धर्मेंद्र बस की छत पर बैठकर यात्रा कर रहे थे और उन्हें कंडक्टर से बहस हो गई थी।
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली में हुआ था और वे 89 वर्ष के हो चुके हैं। 79वें जन्मदिन पर उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया, जिसमें यह किस्सा भी शामिल था। धर्मेंद्र ने बताया कि जब वे अभिनेता नहीं थे, तब वे पंजाब में फगवाड़ा से जालंधर तक बस से फिल्में देखने जाते थे।
धर्मेंद्र को बचपन से ही फिल्मों का शौक था और वे दिलीप कुमार और देव आनंद की फिल्में देखकर उनसे प्रेरित होते थे।
धर्मेंद्र ने बताया कि एक बार उन्होंने पैसे बचाने के लिए बस की छत पर यात्रा की। जालंधर से फिल्म देखकर फगवाड़ा लौटते समय, वे बस की छत पर बैठ गए। फगवाड़ा पहुंचने पर उनकी कंडक्टर से बहस हो गई। कंडक्टर ने उन्हें खूब डांटा, और धर्मेंद्र ने भी जवाब दिया।
धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं और आज भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं। हाल ही में वे शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (2024) में नजर आए थे।