Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज़ादी अब स्ट्रीमिंग: श्रीनाथ भासी अभिनीत फिल्म को देखने की जानकारी

    June 28, 2025

    किस और जिंदल नगर में भव्य रथ यात्रा उत्सव में उमड़ा जनसैलाब

    June 28, 2025

    कन्नप्पा ओटीटी रिलीज़: विष्णु मांचू और प्रभास की फिल्म कब आएगी?

    June 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज़ादी अब स्ट्रीमिंग: श्रीनाथ भासी अभिनीत फिल्म को देखने की जानकारी
    • किस और जिंदल नगर में भव्य रथ यात्रा उत्सव में उमड़ा जनसैलाब
    • कन्नप्पा ओटीटी रिलीज़: विष्णु मांचू और प्रभास की फिल्म कब आएगी?
    • आँसू भरी विदाई: शिक्षक के तबादले पर उमड़ा प्यार और सम्मान
    • क्या सरदार जी 3 विवाद के बाद बॉर्डर 2 से रिप्लेस होंगे दिलजीत दोसांझ? जानिए पूरा मामला
    • ओडिशा में जन शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी: एक व्यक्ति गिरफ्तार
    • शोले: सेंसरशिप, बदलता अंत और अमिताभ बच्चन की गब्बर बनने की इच्छा
    • बिहार में महिलाओं के नेतृत्व वाली ग्राम पंचायतों को बढ़ावा: विकास का एक नया दृष्टिकोण
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका
    Chhattisgarh

    रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका

    Indian SamacharBy Indian SamacharJune 27, 20253 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Featured Image
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    *रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका*

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल:छेरापहरा की रस्म अदायगी कर मांगा प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद*

    रायपुर 27 जून 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर ‘छेरा-पहरा‘ की रस्म निभाई। राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने श्री जगन्नाथ जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए। रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में विशेष विधि-विधान के साथ महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व भगवान की प्रतिमाओं को मंदिर से रथ तक लाया गया और मार्ग को सोने की झाड़ू से स्वच्छ किया गया। इस परंपरा को छेरापहरा कहा जाता है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को रथ यात्रा की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही बड़ा उत्सव छत्तीसगढ़ के लिए भी है। श्री साय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं। उन्हीं की कृपा से वर्षा होती है, धान की बालियों में दूध भरता है और किसानों के घरों में समृद्धि आती है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से मेरी विनती है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की ओर अग्रसर करें।

    *मुख्यमंत्री ने सोने की झाड़ू से छेरापहरा की रस्म निभाई*

    राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में पुरी की रथ यात्रा की तर्ज पर यह पुरानी परंपरा निभाई जाती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छेरापहरा की रस्म पूरी करते हुए सोने की झाड़ू से मार्ग बुहारकर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा को रथ तक ले जाकर विराजित किया।

    *ओडिशा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में होती है रथ यात्रा*

    रथ यात्रा के लिए भारत में ओडिशा राज्य प्रसिद्ध है। ओडिशा का पड़ोसी राज्य होने के कारण छत्तीसगढ़ में भी इस उत्सव का व्यापक प्रभाव है। आज निकाली गई रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा की विशेष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी के अनुसार उत्कल संस्कृति और दक्षिण कोसल की संस्कृति के बीच यह एक अटूट साझेदारी का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण तीर्थ है, जहां से वे जगन्नाथ पुरी में स्थापित हुए। शिवरीनारायण में ही त्रेता युग में प्रभु श्रीराम ने माता शबरी के प्रेमपूर्वक अर्पित मीठे बेर ग्रहण किए थे। यहां वर्तमान में नर-नारायण का भव्य मंदिर स्थापित है।

    इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री धर्मलाल कौशिक सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे。

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    रायपुर में सावन-राखी प्रदर्शनी: 35 से अधिक डिजाइनरों की भागीदारी

    June 27, 2025
    Chhattisgarh

    30 जून को छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक: महत्वपूर्ण मुद्दे और नए मुख्य सचिव

    June 27, 2025
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर

    June 27, 2025
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों का स्थानांतरण

    June 27, 2025
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़: खेत में मिली किशोरी की लाश, पुलिस कर रही है बर्बर हत्या की जांच

    June 27, 2025
    Chhattisgarh

    रायपुर में रथयात्रा का उत्साह: सीएम और राज्यपाल ने लिया हिस्सा

    June 27, 2025
    -Advertisement-
    Advertisement
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?