जशपुरनगर 21 जून 2025 /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला मुख्यालय जशपुर में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा की योग हमारे देश के लिए कोई नई विधा नहीं है। सनातन काल से योग हमारे जीवन में चला आ रहा है। हमारे ऋषि मुनियों ने इसका इजाद किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर योग की महत्ता को स्थापित किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में वर्ष 2014 में आवाज उठाई और इसे विश्व स्तर पर स्वीकृति दिलाई। वर्ष 2015 से प्रति 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। हम सब लोगों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा सहित 175 देशों में योग की आवाज गूंज रही है। मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधिगण, स्कूलों बच्चों, आम नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह से योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक के दौरा चक्र आसन, अर्ध चक्र आसन, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्राशन सहित विभिन्न आसन से योगाभ्यास करवाया गया।
श्री साय ने कहा कि सभी लोग योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें। योग से मन और आत्मा संतुलित रहता है। दिन-रात के 24 घंटे में से कुछ समय योग के लिए जरूर निकाले। इससे बड़ी-बड़ी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही भविष्य में बीमारियां होने की संभावना भी नहीं रहती। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में दवाई की जरूरत पड़ने पर जेनेरिक दवाइयां के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह भी ब्रांडेड दवाइयों जैसे ही असर करती हैं। इनका दाम बहुत कम होता है। गरीबों की पहुंच की सीमा में और ज्यादा फायदेमंद है। इसका उपयोग जरूर सभी करें। बड़ी संख्या में बच्चे भी आज के योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे बच्चों का मन शांत व स्थिर रहता है और पढ़ने पर मन लगता है。
Trending
- माइकल बी. जॉर्डन की फिल्म ‘सिनर्स’ की OTT रिलीज डेट: जानने योग्य बातें
- OnePlus Open 2 रिलीज़ की तारीख 2025 के अंत तक स्थगित: क्या उम्मीद करें
- सबा करीम की भविष्यवाणी: मुंबई इंडियंस जीतेगी क्वालीफायर 2, कोहली की IPL सफलता की उम्मीद
- मासेराती का भविष्य अनिश्चित: स्टेलेंटिस विनिवेश पर विचार कर रहा है
- ₹100 करोड़ GST रिफंड घोटाला: CBI की बिहार-झारखंड में छापेमारी, कस्टम अधिकारी जांच के दायरे में
- हेमंत सोरेन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
- CM विष्णु देव साय ने जशपुर में योगाभ्यास का नेतृत्व किया, दैनिक योग के अभ्यास का आग्रह
- राजस्थान के मुख्यमंत्री ने योग के वैश्विक प्रसार में पीएम मोदी की भूमिका को सराहा