स्वास्थ्य विभाग की दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्रीरायपुर,स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस के आडिटोरियम में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। शुक्रवार को शुरू हुई ये समीक्षा बैठक दो दिनों तक चलेगी। समीक्षा बैठक के पहले दिन स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि सभी अधिकारी एवं चिकित्सक आम जन के स्वास्थ्य को देखते हुए निस्वार्थ भाव से काम करें। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार करने का काम किया जा रहा है। बिलासपुर मे 200 करोड़ की लागत से बनने वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, रायपुर के मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन का 231 करोड़ रूपए का ई टेंडर, चार नवीन मेडिकल कालेजों के लिए 1 हजार 20 करोड़ का ई टेंडर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से एक वर्ष के भीतर 8 सौ से ज्यादा चिकित्सा अधिकारियों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती, राज्य में एमबीबीएस की हिन्दी में पढ़ाई जैसे निर्णय से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली है। श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर संचालन एवं क्रियान्वयन के जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि आम जन तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित होना चाहिए। विभागीय समीक्षा बैठक में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ ही जिलों से आए अधिकारी भी उपस्थित थे।
Trending
- प्रतिबंधित व्हाट्सएप अकाउंट को कैसे पुनर्प्राप्त करने के लिए; कारणों को जानें और इन चरणों का पालन करें | प्रौद्योगिकी समाचार
- IPL 2025: KKR, PBKs ने बारिश के बाद अंक को साझा किया, कोलकाता में स्पोइलस्पोर्ट | क्रिकेट समाचार
- पाहलगाम आतंकी हमला: पाकिस्तान सेना ने एलओसी में फायरिंग को असुरक्षित करने का रिसॉर्ट किया; भारत जवाब देता है | भारत समाचार
- ‘सूखा या बाढ़’: पाकिस्तानियों ने भारत की कार्रवाई के बाद दोहरी चुनौती को देखा; सोशल मीडिया abuzz | भारत समाचार
- व्हाट्सएप पर स्थान ट्रैकिंग के बारे में चिंतित हैं? यहां बताया गया है कि इसे रोकने के लिए इस सुविधा को कैसे सक्षम किया जाए | प्रौद्योगिकी समाचार
- ‘स्ट्रॉन्ग एंड हंगर’: अंबाती रायडू ने श्रीस इयर के पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2025 प्लेऑफ के लिए वापस किया। क्रिकेट समाचार
- दिल्ली दूल्हे ने पूर्व की याद दिला दी कि डीजे ‘चन्ना मेरेया’ के रूप में, शादी से चले गए – वायरल | भारत समाचार
- पोप फ्रांसिस रोम चर्च में दफन; राष्ट्रपति मुरमू, ट्रम्प सहित विश्व नेताओं, अंतिम संस्कार में शामिल हो गए | विश्व समाचार