Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गाजियाबाद पुलिस ने होटल में चल रहे पोर्न रैकेट का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार

    June 14, 2025

    शासन की योजनाओं से सशक्त बनी जशपुर की उद्यमी महिला लालमती

    June 14, 2025

    ओएमजी के निर्देशक उमेश शुक्ला ने आमिर खान और ‘पीके’ से जुड़े रिश्वत के आरोपों को खारिज किया

    June 14, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गाजियाबाद पुलिस ने होटल में चल रहे पोर्न रैकेट का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
    • शासन की योजनाओं से सशक्त बनी जशपुर की उद्यमी महिला लालमती
    • ओएमजी के निर्देशक उमेश शुक्ला ने आमिर खान और ‘पीके’ से जुड़े रिश्वत के आरोपों को खारिज किया
    • एंडरसन की टी20 में वापसी: एक दशक के छूटे हुए मौकों पर पछतावा
    • झारखंड-ओडिशा सीमा पर आईईडी ब्लास्ट में एएसआई शहीद, नक्सल विरोधी अभियान में दुखद घटना
    • बीजापुर सीआरपीएफ कैंप हमले में NIA ने 17 माओवादियों को आरोपी बनाया
    • प्रदीप भंडारी ने गाजा संघर्ष पर भारत की UNGA में अनुपस्थिति पर कांग्रेस पर ‘अर्ध-सत्य’ फैलाने का आरोप लगाया
    • इम्तियाज़ अली और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी, 2026 में रिलीज़ होने वाली नई फ़िल्म
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Madhya Pradesh»इंदौर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खरीदी चंदेरी और महेश्वरी साड़ियां, यूपीआई से किया भुगतान
    Madhya Pradesh

    इंदौर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खरीदी चंदेरी और महेश्वरी साड़ियां, यूपीआई से किया भुगतान

    Indian SamacharBy Indian SamacharSeptember 18, 20243 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    साडि़यां पसंद करती एवं भुगतान करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।

    HighLights

    हस्तशिल्प को बढ़ावा देने मृगनयनी एम्पोरियम पहुंची राष्ट्रपति। इंदौर आगमन पर कलाकारों से हस्‍तकला को लेकर की चर्चा। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारियों ने की अगवानी।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर इंदाैर पहुंची।एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला एमजी रोड स्थित मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचा।यहां कलाकारों से मुलाकात कर हस्तशिल्प और हस्तकला के बारे में जानकारी ली। एम्पोरियम में राष्ट्रपति द्वारा चंदेरी और महेश्वरी साड़ियां भी खरीदी गईं।

    साड़ियों के 23800 रुपये उन्होंने यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान किया। पदश्री से सम्मानित कलाकारों द्वारा राष्ट्रपति को अपनी कलाकृतियां भेंट की गई।राष्ट्रपति ने सभी कलाकारों के कार्याें की सराहना करते हुए कहा कि हमारी पुरानी संस्कृति एवं परम्परा को संजो कर एवं संरक्षित रखने की जरूरत है।

    कलाकार इसमें अच्छा योगदान दे रहे हैं। पदमश्री से सम्मानित चारों कलाकारों ने अपने द्वारा निर्मित सामग्री राष्ट्रपति को भेंट दी। इंदौर-उज्जैन के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम 4.50 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंदौर पहुंचीं।

    देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मुख्य सचिव वीरा राणा, लेफ्टिनेंंट जनरल गजेंद्र जोशी, डीजीपी सुधीर सक्सेना सहित विधायक और प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने स्वागत किया।

    मृगनयनी एम्पोरियम में करीब 40 मिटन रूकने के बाद राष्ट्रपति का काफिला एमजी रोड से पलासिया और एबी रोड होते हुए रेसीडेंसी पहुंचा।राष्ट्रपति रात्रि विश्राम रेसीडेंसी कोठी में करेंगी और इस दौरान दिल्ली से चलने वाली सारी गतिविधियां और फैसले रेसीडेंसी से ही होंगे।

    महाकाल दर्शन के लिए जाएंगी राष्ट्रपति

    19 सितंबर को सुबह 9 बजे रेसीडेंसी कोठी में पौधा रोपण करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए रवाना होगी। यहां 10.20 बजे से स्वच्छता समारोह में शामिल होगी। इंदौर-उज्जैन चार लेन रोड का भूमिपूजन भी यहां से किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति 11.30 बजे महाकाल मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचेगी। 12.30 बजे यहां से निकलकर इंदौर के लिए रवाना होगी। दोपहर 1.10 बजे इंदौर पहुंचेगी।शाम को डीएवीवी के दीक्षा समारोह में शामिल होगी। शाम साढ़े चार बजे राष्ट्रपति इंदौर से रांची के लिए प्रस्ताथ करेंगी।

    महिला कर्मचारी से पसंद कराई साड़ी

    राष्ट्रपति मुर्मू ने वहां की महिला कर्मचारियों से अपनी पसंद की हल्के रंग की एक साड़ी उनके लिये चुनने का अनुरोध किया। सरिता गव्हाड़े ने उन्हें हल्के पिंक रंग की महेश्वरी साड़ी पसंद कर दी। महिला कर्मचारी अरूणा रापोतू, मीना चौरसिया एवं वंदना कोठारी ने राष्ट्रपति को साड़ियों की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने 19152 रुपये मूल्य की माहेश्वरी और 14962 रुपये मूल्य की चंदेरी साड़ियां खरीदी।

    Maheshwari Sarees Mriganyani Emporium Mriganyani Emporium Indore President Draupadi Murmu Chanderi Sarees President Draupadi Murmu in Indore President Draupadi Murmu Indore Tour President Draupadi Murmu UPI Payment topnews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Madhya Pradesh

    मुरारी चाय वाला… 25,000 रुपए जमा कर खरीदी मोपेड, घर तक लाने में खर्च किए 50 हजार

    October 14, 2024
    Madhya Pradesh

    MP में आनंद ग्राम बनाएगी सरकार, हैप्पीनेस के पैमाने का IIT से कराया जाएगा मूल्यांकन

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    MPPSC Admit Card: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी, 110 पदों होगी भर्ती

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    Breast Cancer: अब कम उम्र की महिलाएं भी हो रही ब्रेस्ट कैंसर की शिकार, पहले यह 40 से 50 की उम्र में होता था

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे

    October 13, 2024
    Madhya Pradesh

    गांव-गांव जाकर छोटी-छोटी समस्याएं सुनेंगे कलेक्टर्स, मुख्य सचिव अनुराग जैन की कांफ्रेंस की तैयारी

    October 12, 2024
    -Advertisement-
    Advertisement
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?