Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरकारी आदेश के बाद भारत में 8,000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने के लिए एलोन मस्क-एलईडी एक्स | प्रौद्योगिकी समाचार

    May 9, 2025

    आरसीबी बनाम एलएसजी मैच को बंद कर दिया गया? बढ़ते तनाव के बीच IPL 2025 पर नवीनतम अपडेट | क्रिकेट समाचार

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान युद्ध: सीएम उमर अब्दुल्ला फेल होने के बाद जम्मू से भागता है। भारत समाचार

    May 9, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरकारी आदेश के बाद भारत में 8,000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने के लिए एलोन मस्क-एलईडी एक्स | प्रौद्योगिकी समाचार
    • आरसीबी बनाम एलएसजी मैच को बंद कर दिया गया? बढ़ते तनाव के बीच IPL 2025 पर नवीनतम अपडेट | क्रिकेट समाचार
    • भारत-पाकिस्तान युद्ध: सीएम उमर अब्दुल्ला फेल होने के बाद जम्मू से भागता है। भारत समाचार
    • भारत-पाकिस्तान युद्ध: अमेरिका एशियाई संघर्ष से दूरी क्यों बनाए रख रहा है? | विश्व समाचार
    • क्या पाकिस्तानी हाथों में आपका आधार कार्ड है? कैसे जांचें, रिपोर्ट करें और दुरुपयोग को रोकें | प्रौद्योगिकी समाचार
    • ऑपरेशन सिंदूर प्रभाव: पंजाब किंग्स ‘आईपीएल 2025 मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच धरमशला से स्थानांतरित किया गया | क्रिकेट समाचार
    • जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन हमले की सूचना दी; सायरन साउंड, ब्लैकआउट लागू | देखो | भारत समाचार
    • ‘इट्स ऑल ओवर सोशल मीडिया’: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ के विचित्र दावे पर भारतीय जेट्स | विश्व समाचार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी : मुख्यमंत्री श्री साय
    Chhattisgarh

    किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी : मुख्यमंत्री श्री साय

    Indian SamacharBy Indian SamacharNovember 24, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर 24 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक धान खरीदी अनुमानित है। सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाईस के माध्यम से धान उपार्जन की व्यवस्था की गई है। छोटे, सीमांत और बडे़ कृषकों के द्वारा उपजाये गए धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि  सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था से लेकर छांव, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिये गये हैं। 

    राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है एवं चेक पोस्ट की स्थापना की गई है। राज्य स्तर पर अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई है, जो लगातार जिले में हो रही धान खरीदी की मानिटरिंग कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा: मुख्यमंत्री श्री साय

    May 8, 2025
    Chhattisgarh

    बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया आभार प्रकट

    May 8, 2025
    Chhattisgarh

    नहीं, बल्कि उम्मीद, अवसर और उन्नति की भूमि बनेगी।

    May 8, 2025
    Chhattisgarh

    नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 8, 2025
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का छिंदिया गांव में आकस्मिक दौरा, सुशासन तिहार के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

    May 8, 2025
    Chhattisgarh

    बैगा समुदाय की बिटिया ने किया टॉप, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

    May 8, 2025
    -Advertisement-
    ad
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?