Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सैमसंग गैलेक्सी S25 एज इंडिया लॉन्च की पुष्टि की गई, 200MP प्राथमिक कैमरे के साथ शुरुआत कर सकता है; अपेक्षित चश्मा की जाँच करें, मूल्य | प्रौद्योगिकी समाचार

    May 9, 2025

    माइकल वॉन भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक वैकल्पिक आईपीएल स्थल के रूप में यूके का सुझाव देते हैं क्रिकेट समाचार

    May 9, 2025

    पीएम कार्यभार संभालते हैं: मोदी कुर्सियों ने बलों के प्रमुखों के साथ तत्काल मुलाकात की, पाकिस्तान रो पर एनएसए डोवल | भारत समाचार

    May 9, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सैमसंग गैलेक्सी S25 एज इंडिया लॉन्च की पुष्टि की गई, 200MP प्राथमिक कैमरे के साथ शुरुआत कर सकता है; अपेक्षित चश्मा की जाँच करें, मूल्य | प्रौद्योगिकी समाचार
    • माइकल वॉन भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक वैकल्पिक आईपीएल स्थल के रूप में यूके का सुझाव देते हैं क्रिकेट समाचार
    • पीएम कार्यभार संभालते हैं: मोदी कुर्सियों ने बलों के प्रमुखों के साथ तत्काल मुलाकात की, पाकिस्तान रो पर एनएसए डोवल | भारत समाचार
    • नवाज शरीफ ने संयम का आग्रह किया: पूर्व पीएम भारत-पाकिस्तान तनाव को कम करने के लिए कूटनीति की वकालत करते हैं यहाँ क्यों है | भारत समाचार
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बलदाकछार में दी कई सौगातें: महानदी में होगा तटबंध निर्माण, चौक में लगेगी हाई मास्ट लाइट
    • ईमानदारी से काम करने वाली हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट
    • मुख्यमंत्री ने राज मिस्त्री बन सोखता गड्ढा के लिए की ईट जोड़ाई
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Indian Samachar
    • World
    • India
    • Chhattisgarh
    • Madhya Pradesh
    • Sports
    • Technology
    Login
    Indian Samachar
    Home»Chhattisgarh»मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में बारिश से धान को बचाने पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में बारिश से धान को बचाने पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश

    Indian SamacharBy Indian SamacharDecember 1, 20242 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
    Follow Us
    Google News Flipboard Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर 01 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तमिलनाडू में आये चक्रवाती तूफान फेंगल के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य में बारिश की संभावना को देखते हुए धान को बारिश से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश अधिकारियो को दिए हैं।

    खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने सभी जिलों के कलेक्टरों को धान को बारिश से बचाने पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिए है।
    खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान चल रहा है। राज्य में अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 3.85 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 3706 करोड़ 69 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।
    खाद्य मंत्री श्री बघेल ने बताया कि राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों में माइक्रो एटीएम से दो हजार रूपए से लेकर दस हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा दी है, प्रदेश के सभी 2058 सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराई गई है, इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराए पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली-मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से किसान बेहद प्रसन्न है। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से धान के अवैध आवक, परिवहन की रोकथाम के लिए बॉर्डर इलाकों में विशेष निगरानी रखने के लिए चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। धान खरीदी व्यवस्था पर निगरानी के लिए अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई गई है, जो लगातार इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बलदाकछार में दी कई सौगातें: महानदी में होगा तटबंध निर्माण, चौक में लगेगी हाई मास्ट लाइट

    May 9, 2025
    Chhattisgarh

    ईमानदारी से काम करने वाली हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 9, 2025
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट

    May 9, 2025
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री ने राज मिस्त्री बन सोखता गड्ढा के लिए की ईट जोड़ाई

    May 9, 2025
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री ने अटल डिजिटल केंद्र का किया अवलोकन

    May 9, 2025
    Chhattisgarh

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परिवार में शादी के लिए कुलेश्वरी कमार से खरीदा पर्रा, धुकना और सुपा

    May 9, 2025
    -Advertisement-
    ad
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    © 2025 Indian Samachar. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?