छत्तीसगढ़ के एक और जिले में अनलॉक को लेकर नया आदेश जारी, देखें किन सेवाओं में दी गई रियायत

कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अनलॉक को लेकर नया आदेश जारी हुआ है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने दुकानों के बंद होने के समय में बदलाव किया है। नया आदेश के अनुसार अब सभी तरह के दुकान रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।
वहीं कुछ अन्य सेवाओं में लगी पाबंदी को हटा लिया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने 1 जून से जिले को अनलॉक किया है। ​पहले आदेश में कई सेवाओं को रोक लगाई थी। वहीं दुकानें को पहले शाम 6 बजे तक ही खोलने का आदेश था। इसे बढ़कर अब रात 8 बजे तक किया गया।
कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आने के बाद जिला प्रशासन ने सभी तरह की सेवाओं में छूट दी गई है। वहीं दूसरी ओर सभी को कोरोना नियमों का पालन करने की अपील जिला प्रशासन ने की है।