दिव्यांग जोड़ों को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने दिए लाखों का उपहार
राजधानी में निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत संसदीय सचिव और रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने दिव्यांग जोड़ों को लाखों का नगद उपहार दिया। छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना में विधायक उपाध्याय ने 4 दिव्यांग हितग्राहियों को 2 लाख 50 हजार का विवाह प्रोत्साहन राशि का चेक वितरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विकास उपाध्याय ने आज अपने निवास में 4 दिव्यांग हितग्राहियों मोनिका कुशवाहा पति नीलेश कुशवाहा को 1,00,000 (एक लाख) और निधि ठाकुर पति कुलदीप सिंह ठाकुर, सोहिल गौतम पत्नी रविन्दर गौर और कविता साहू पति भोजेश्वर साहू प्रत्येक को 50,000 (पचास हजार) का पृथक-पृथक चेक वितरित किया। विकास उपाध्याय ने सभी हितग्राहियों के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।